Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत को 'गालियां' देने वाली US सांसद उमर को ट्रंप ने कहा कचरा, बोले- अमेरिका में घुसने के लिए भाई से की शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें US President Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (14:10 IST)
US President Donald Trump called Ilhan Omar trash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर नस्लीय और व्यक्तिगत हमला बोला है। सोमालिया मूल की मुस्लिम सांसद उमर को 'अवैध आप्रवासी' बताते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका में प्रवेश करने के लिए अपने भाई से शादी की थी। उमर को कट्‍टर भारत विरोधी रुख के लिए भी जाना जाता है। वे आए दिन भारत की आलोचना करती रहती हैं।
 
ट्रंप ने उमर को कहा कचरा : पेन्सिलवेनिया में आयोजित एक रैली के दौरान ट्रंप ने मिनेसोटा की सांसद इल्हान उमर को 'कचरा' और 'शिकायत करने वाली' कहकर संबोधित किया। उन्होंने फिर से दोहराया कि उमर ने अपने भाई से शादी करके धोखाधड़ी से अमेरिका में प्रवेश किया। इस दौरान उत्साहित भीड़ ने 'उसे वापस भेजो' के नारे लगाए।  
 
ट्रंप ने सोमालिया को 'गंदा, बदबूदार, घृणित और अपराध से भरा हुआ' देश बताया और कहा कि अमेरिका को नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क जैसे देशों से आप्रवासियों को लेना चाहिए न कि सोमालिया जैसे 'तबाह' देशों से। उन्होंने सोमाली प्रवासियों को 'कचरा' तक कह डाला। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने 2018 में अफ्रीकी और हैती जैसे देशों को 'गंदगी का ढेर वाले देश' कहा था।
 
मैं उमर को नहीं देखना चाहता : 9 दिसंबर को पोलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने उमर पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिका में ऐसी महिला को नहीं देखना चाहते जो सिर्फ शिकायत करती हो। उन्होंने मांग की कि उमर को 'अपने देश' (सोमालिया) लौटकर उसे सुधारना चाहिए, जिसे ट्रंप ने 'दुनिया का सबसे खराब देश' करार दिया। ट्रंप ने कहा- उसे वापस चला जाना चाहिए।
 
ट्रंप के बॉर्डर मामलों के प्रमुख टॉम होमन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे इल्हान उमर के आप्रवासन दस्तावेजों की जांच करवा रहे हैं। होमन ने दावा किया कि एक फ्रॉड जांचकर्ता ने फाइल देखी है और उन्हें धोखाधड़ी होने का 'कोई शक नहीं' है, हालांकि उन्होंने जांच की समय सीमा का हवाला दिया।
 
क्या कहा उमर ने : इल्हान उमर 1995 में शरणार्थी के रूप में अमेरिका आईं और 2000 में नागरिक बनीं। वह 2012 में पहली मुस्लिम महिला सांसद चुनी गईं। 2019 से यह अफवाह चल रही है कि उन्होंने 2009 में अपने भाई अहमद नूर सईद एल्मी से अमेरिकी वीजा दिलवाने के लिए शादी की थी। हालांकि, उमर इन आरोपों को बार-बार झूठा और नस्लवादी बताकर खारिज करती रही हैं। उन्होंने कहा है कि ये अफवाहें उनकी पहचान और उनकी सेवा को बदनाम करने की कोशिश हैं।
 
भारत विरोधी हैं इल्हान उमर : इल्हान उमर भारत सरकार की आलोचना के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत सरकार के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने अप्रैल 2022 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया और भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। भारत ने इस दौरे की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की प्रक्रिया की भी आलोचना की है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैक्सिको सिटी की संसद में भारी हंगामा, आपस में भिड़े सांसद, एक-दूसरे के खींचे बाल