Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खर्ग द्वीप पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, ईरान के सैन्य ठिकाने तबाह, तेल को नहीं पहुंचाया नुकसान

Advertiesment
Kharg island
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर बमबारी कर वहां मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। ट्रंप के अनुसार यह हमला अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से किया गया और इसका उद्देश्य ईरान से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना था।
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

उन्होंने कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और न ही उसके पास अमेरिका, मध्य पूर्व या पूरी दुनिया को धमकाने की क्षमता होगी! ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें।

कहां है खर्ग द्वीप

खर्ग द्वीप एक छोटा प्रवाल द्वीप है, जो ईरान के कच्चे तेल उद्योग का सबसे बड़ा टर्मिनल है। देश के करीब 90% कच्चे तेल का निर्यात यहीं से होता है। इसे ईरान की तेल की जीवनरेखा भी कहा जाता है। उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित यह द्वीप ईरान से करीब 25 किलोमीटर दूर और और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के 483 किमी (300 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसकी लंबाई 6 किलोमीटर है।

ईरान इराक युद्ध में हुआ था भारी नुकसान

1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इराकी सेना द्वारा हमले में द्वीप के तेल टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा था, लेकिन ईरान ने तुरंत मरम्मत कर परिचालन बहाल कर दिया।

क्या है द्वीप का चीन से कनेक्शन

खर्ग द्वीप से निर्यात होने वाले तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है। इस तेल निर्यात से ईरान को न केवल भारी राजस्व मिलता है, बल्कि एक महाशक्ति के रूप में चीन का रणनीतिक साथ भी मिलता है। अमेरिका इस द्वीप पर हमला करने से चीन भी नाराज हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या बताया




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya