rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप का टैरिफ वार, ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें tariff war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (07:38 IST)
Trump Tariff War : ईरान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की मौत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे नाराज हैं। ट्रंप ने ईरान पर शिकंजा कसते हुए उससे कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
 
ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा कि ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। ये ऐसे देश हैं जो ईरान और अमेरिका दोनों देशों से व्यापार करते हैं।
 
ट्रंप ईरान के ट्रेड पार्टनर्स पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ इसलिए लगा रहा है, क्योंकि वह तेहरान पर उसके हिंसक प्रदर्शन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाना चाहते हैं। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत, चीन, तुर्की, यूएई और रूस जैसे देशों पर होगा। 
 
अमेरिका ने इससे पहले रूस से कारोबार करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है। उसका कहना था कि रूस इस धन का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। हाल ही अमेरिका में एक ऐसा बिल आया है जिसमें रूस से कारोबार करने वाले देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल का प्रयोग किया गया तो हम उन्हें ऐसा करारा जवाब देंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इस बीच अमेरिका ने अपने लोगों को एडवाइजरी जारी कर ईरान छोड़ने को कहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, 25 दिनों में 8 हिन्दुओं की हत्या