Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ईरान का तेल पसंद है...' ट्रंप ने फिर दिए खर्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत

Advertiesment
Kharg island
Donald Trump Kharg Island : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान का तेल पसंद है। उन्होंने खर्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत दिए। साथ ही उन्होंने वेनेजुएला मॉडल का जिक्र करते हुए तेल नियंत्रण की बात कही। इस बीच ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी पसंद तेल लेना होगा। उन्होंने इसकी तुलना वेनेजुएला से की, जहां अमेरिका इस साल की शुरुआत में निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद तेल क्षेत्र पर अनिश्चित काल तक अपना नियंत्रण बनाए रखने की योजना बना रहा है।
 
ट्रंप ने कहा कि सच कहूं तो, मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान का तेल लेना है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? लेकिन वे बेवकूफ लोग हैं।
 

ईरान ने दिए 20 बड़े तेल टैंकर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने एक बयान में कहा कि मैं इसे ठीक से डिफाइन नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने (ईरान ने) हमें, मुझे लगता है कि सम्मान के तौर पर, तेल की 20 नावें दीं, तेल की बड़ी-बड़ी नावें होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाली हैं। यह कल सुबह से शुरू होकर, अगले कुछ दिनों तक चलेगा।
 
सोमवार को एशियाई बाजारों में ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया। WTI क्रूड भी 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमतें 157 डॉलर प्रति बैरल पर है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 मार्च की बड़ी खबरें: मिडिल ईस्ट युद्ध तेज, कुवैत में भारतीय की मौत, क्रूड 116 डॉलर पार