Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बोला- जंग का फैसला हम करेंगे

Advertiesment
donald trump on US Iran War
US Israel Iran War Updates : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो जाएगी। ट्रंप के इस दावे से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। हालांकि ईरान ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नहीं करेगी। जंग कब खत्म होगी यह हम तय करेंगे। ALSO READ: Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी
 
राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई लगभग 'पूरी' हो चुकी है। हम कई मायनों में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन अभी उतनी नहीं जितनी चाहिए। युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान निर्णायक रूप से नहीं हार जाता है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत के बाद ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर से गिरकर 90 डॉलर के नीचे पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड में भी करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई। ALSO READ: ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
 
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है और उसका सैन्य ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है। उन्होंने बताया कि रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत हुई। पुतिन ईरान लड़ाई में 'मदद' करना चाहते हैं।

ईरान ने की बड़ी गलती

मोजतबा खामेनेई के ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि मोजबता को सुप्रीम लीडर चुनकर ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इससे समस्याएं और ज्यादा बढ़ेंगी। मैं उन लोगों की पसंद देखकर निराश हुआ हूं। 

युद्ध का अंत हम तय करेंगे : ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध खत्म करने वाले बयान पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रतिक्रिया दी है। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध का अंत हम ही तय करेंगे। अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो तेहरान इस क्षेत्र से 'एक लीटर तेल' का निर्यात भी नहीं होने देगा।
 
गौरतलब है कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। अमेरिका और इजरायल ईरान में भीषण बमबारी कर रहे हैं। वहीं ईरान ने इजरायल के साथ ही खाड़ी देशों में स्थित अमेरिका सैन्य अड्डों पर लगातार जवाबी हमले कर रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pakistan Oil Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान बेहाल, सरकारी गाड़ियों का ईंधन आधा, सांसदों की सैलरी में कटौती