Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस पैसे पर वेनेजुएला का नहीं बल्कि अमेरिका का हक होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर खुद ट्रंप इसे कंट्रोल करेंगे।
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा और उस पैसे को मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, कंट्रोल करूंगा, ताकि यह पक्का हो सके कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के फायदे के लिए हो!
उन्होंने कहा कि मैंने एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट से इस प्लान को तुरंत लागू करने के लिए कहा है। इसे स्टोरेज जहाजों से ले जाया जाएगा और सीधे अमेरिका में अनलोडिंग डॉक पर लाया जाएगा।
बताया जा रहा है वेनेजु्एला पर ट्रंप के एक्शन के बाद अमेरिका में तेल के दाम गिर गए और वह लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। अमेरिका में रोज करीब 20 बिलियन बैरल तेल का इस्तेमाल होता है।
गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका लाया गया है और उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta