Festival Posters

ट्रंप ने पुतिन से 2 घंटे की बात, अब हंगरी में होगी मुलाकात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (08:38 IST)
Trump Putin Talk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दो घंटे की फोन वार्ता में यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने जल्द ही हंगरी के बुडापेस्ट में मुलाकात करने का फैसला किया है।
 
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में युद्धविराम को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई है और यह मामले में बड़ी प्रगति है। इसी के बाद हम दोनों ने मिलने का फैसला किया है। यह बैठक रूस यूक्रेन युदध खत्म कराने के लिए होगी।

मुलाकात के बाद ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रपति पुतिन ने मिडिल ईस्ट में शांति लाने के लिए मुझे और अमेरिका को बधाई दी। मेरा मानना है कि मिडिल ईस्ट की इस कामयाबी से ही रूस और यूक्रेन यु्द्ध खत्म करने के लिए हमारी बातचीत में मदद मिलेगी।
 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ओवल ऑफिस में बैठक करेंगे। जेलेंस्की को अमेरिका से लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों सहित उन्नत हथियार मिलने की उम्मीद है। इन मिसाइलों की रेंज में मॉस्को और अन्य रूसी शहर आ सकते हैं। इस बैठक से पहले ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस बात को बेहद अहम माना जा रहा है।  
 
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 4 सालों से युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्‍ध को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि रूस तेल बेचकर इसका पैसा युद्ध में लगा रहा है। इस वजह से उन्होंने भारत और चीन से भी रूस से तेल खरीदी बंद करने को कहा है। रूस की वजह से ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी लगा रखा है।
 
ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रूस से तेल खरीदी बंद करने का आश्वासन दिया था। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस दावे को गलत बताया।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

धर्मांतरण और नशे के जरिए फिर हमला करेंगे विदेशी, हमें सतर्क रहना होगा : CM योगी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों पर PM मोदी ने 'मन की बात' में लगाई मुहर

अगला लेख