Trump on Venezuela oil : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि हम तय करेंगे कि कौन सी कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी। वेनेजुएला बहुत सफल होने वाला है और यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों को बहुत फायदा होगा क्योंकि हम तेल के मामले में बहुत ज्यादा प्रोडक्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला भी इस बात पर सहमत हो गया है कि अमेरिका तुरंत 50 मिलियन बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा जो अनिश्चित काल तक जारी रहेगा, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गौरतलब है कि 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर ड्रग तस्करी के आरोपों में न्यूयॉर्क की अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके बाद 7 जनवरी को वेनेजुएला से आ रहे रूसी तेल टैंकर पर US नेवी ने किया कब्जा कर लिया था।
edited by : Nrapendra Gupta