Venezuela news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की नई अंतरिम सरकार से साफ कहा है कि अगर ज्यादा तेल निकालना और बेचना है, तो पहले चीन, रूस, ईरान और क्यूबा से सभी आर्थिक रिश्ते तोड़ने होंगे। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन में सिर्फ अमेरिका के साथ ही साझेदारी करे और अपना भारी कच्चा तेल बेचते वक्त अमेरिका को ही तरजीह दे।
ALSO READ: ट्रंप का 'ग्लोबल गेम प्लान': रेयर मिनरल्स, तेल और AI के लिए छिड़ेगी जंग?
अमेरिकी समाचार प्रसारक एबीसी न्यूज में छपी खबरों के अनुसार, ट्रंप की ये मांगें वेनेजुएला की नई लीडरशिप के लिए अनिवार्य हैं। देश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ट्रंप ने दावा किया कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का ही कंट्रोल है।
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार से कहा कि अपने विशाल तेल भंडार से ज्यादा उत्पादन करने की इजाजत तभी मिलेगी, जब वे ये शर्तें मान लें। पहली शर्त है कि चीन, रूस, ईरान और क्यूबा को देश से बाहर निकालो और उनके साथ सभी आर्थिक संबंध खत्म करो। दूसरी शर्त यह कि तेल उत्पादन और बिक्री में वेनेजुएला सिर्फ अमेरिका के साथ ही पार्टनरशिप करे। खासकर भारी कच्चे तेल की बिक्री में अमेरिका को प्राथमिकता दी जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस पैसे पर वेनेजुएला का नहीं बल्कि अमेरिका का हक होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर खुद ट्रंप इसे कंट्रोल करेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta