Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड के बाद क्यूबा को ट्रंप की धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (12:23 IST)
Trump Warns Cuba : वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को भी चेतावनी दी है। ट्रंप ने क्यूबा से कहा कि या तो वॉशिंगटन से समझौता करो या फिर पूरी तरह आर्थिक अलगाव के लिए तैयार रहो। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस डील की शर्तें क्या होंगी? ALSO READ: 500 प्रदर्शनकारियों की मौत, ट्रंप का दावा ईरान ने पार की रेड लाइन, नहीं झुकेंगे खामेनेई
 
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि वेनेजुएला की सब्सिडी के सहारे क्यूबा की अर्थव्यवस्था चलाने का दौर अब खत्म हो चुका है। अब क्यूबा को न तेल मिलेगा, न पैसा, सब जीरो। उन्होंने कहा कि वे समय रहते डील कर लें। 
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रूथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट घोषित कर दिया। अमेरिका पहले ही वेनेजुएला के तेल पर पूरी तरह नियंत्रण कर चुका है। ट्रंप का कहना है कि उसके तेल को लेकर होने वाली सभी डील अमेरिका ही करेगा। ALSO READ: वेनेजुएला को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, खुद को एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया
 
उनका कहना है कि वेनेजुएला भी इस बात पर सहमत हो गया है कि अमेरिका तुरंत 50 मिलियन बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा जो अनिश्चित काल तक जारी रहेगा, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके बाद डेल्सी रोड्रिग्ज कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में वेनेजुएला की कमान संभाल रही है। ट्रंप वेनेजुएला पर चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म करने के लिए दबाव बना रहे थे।
edited by : Nrapnedra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति के बाद मध्यप्रदेश में निगम मंडलों में होंगी नियुक्ति, 12 से अधिक नाम तय !