Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 (17:44 IST)
Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 (17:49 IST)
ब्रिटिश राजनीति के गलियारों से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े एक पुराने विवाद ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी हिला दी है। अपनी ही पार्टी के भीतर बगावत का सामना कर रहे स्टार्मर पर अब पद छोड़ने का भारी दबाव है। आलम यह है कि लेबर पार्टी के एक ताकतवर धड़े ने खुलेआम उनके इस्तीफे की मांग कर दी है।
अब सवाल है कि क्या कीर स्टार्मर इस राजनीतिक चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएंगे या ब्रिटेन को ऋषि सुनक के बाद एक और ऐतिहासिक नेतृत्व (शबाना महमूद के रूप में) मिलने वाला है? पूरी दुनिया की नजरें अब लंदन की हलचल पर टिकी हैं।
भरोसेमंद सिपहसालार ने छोड़ी कुर्सी
इस पूरे विवाद की जड़ें 'एपस्टीन फाइल्स' से जुड़ी हैं, जिसने डाउनिंग स्ट्रीट (पीएम आवास) में हड़कंप मचा दिया है। विवाद इतना गहरा गया कि स्टार्मर के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। मैकस्वीनी के इस्तीफे ने पीएम स्टार्मर को राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया है। हालांकि, तमाम दबावों के बावजूद स्टार्मर ने फिलहाल पद छोड़ने से साफ इनकार किया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री की कुर्सी डगमगाते ही उत्तराधिकारी के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इस रेस में सबसे चौंकाने वाला और मजबूत नाम गृह मंत्री शबाना महमूद का सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री की कुर्सी डगमगाते ही उत्तराधिकारी के नामों पर चर्चा तेज हो गई है।
मीडिया खबरों के मुताबिक इस रेस में सबसे चौंकाने वाला और मजबूत नाम गृह मंत्री शबाना महमूद का सामने आ रहा है। इसके अलावा वेस्ट स्ट्रीटिंग, जो वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री और अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री और लेबर पार्टी का बड़ा चेहरा अंगेला रेनर के नामों की चर्चा भी सियासी गलियारों में है। शबाना पहले से ही ब्रिटेन की पहली मुस्लिम महिला गृह मंत्री बनकर इतिहास रच चुकी हैं।
अगर मौजूदा संकट के बीच वह कमान संभालती हैं, तो वह ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बनकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरेंगी। शबाना महमूद मूल रूप से कश्मीरी हैं और उनका परिवार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मीरपुर से ताल्लुक रखता है। Edited by: Sudhir Sharma