Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया में अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ISIS के 70 ठिकाने तबाह, लिया सैनिकों की हत्या का बदला

एयर स्ट्राइक पर अमेरिका बोला, यह युद्ध की शुरुआत नहीं बल्कि बदले की कार्रवाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें US air strike in syria

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (08:41 IST)
US Air Strike in Syria : अमेरिका ने सीरिया में ISIS के 70 से ज्यादा ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर हैं। हमले के बाद अमेरिका ने कहा कि उसने पालमायरा में 2 अमेरिकी सैनिकों और एक दुभाषिये की हत्या का बदला ले लिया है।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी वायुसेना ने सीरिया में आईएसआईएस के 70 ठिकानों पर 100 बम बरसाकर उन्हें तबाह कर दिया। अमेरिका ने साफ कहा कि यह युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि बदले की कार्रवाई है। ये सभी ठिकाने ISIS के इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियारों से जुड़े थे।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, हम उन खूनी आतंकियों पर बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। जैसा मैंने वादा किया था कि जो भी अमेरिकियों पर हमला करेगा, उसे पहले से कहीं ज्यादा जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा। पलमायरा हमले के बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सीरिया और इराक में 10 ऑपरेशन चलाए, जिनमें 23 आतंकियों को मार गिराया गया या गिरफ्तार किया गया।
 
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सुबह, अमेरिकी सेना ने सीरिया में ISIS लड़ाकों, इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियारों के ठिकानों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया। यह 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिकी सेना पर हुए हमले का सीधा जवाब है। यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं बल्कि बदले का ऐलान है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी पीछे नहीं हटेगा और न ही कभी रुकेगा।
 
गौरतलब है कि सीरिया के मध्य क्षेत्र पलमायरा में पिछले हफ्ते ही एक संयुक्त अमेरिकी-सिरियाई गश्ती दल पर हमला हुआ था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई थी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब से दिल्ली तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में IMD का अलर्ट