khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UN में अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान ने Donald Trump को मारने की कोशिश की

Advertiesment
US claim at UN
इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई (Ayatollah Khamenei) की मौत हो गई। सीनियर इजराइली अधिकारी ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई है, उनका शव मिल गया है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ईरान पर हमले में सऊदी क्राउन प्रिंस की बड़ी भूमिका है। 
आज भी ईरान में हमलों का दौर जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी एम्बेसडर माइक वाल्ट्ज ने कहा है कि ईरानी सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की है। अमेरिकी एम्बेसडर माइक वाल्ट्ज ने UNSC में कहा कि ईरानी सरकार 47 सालों से लगातार 'अमेरिका को मौत' का नारा लगा रही है और इजराइल को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 
इधर खामेनेई की मौत के बाद ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दुख जताया है। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, IRGC ने कहा कि ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है।’
 
ईरानी सेना ने खतरनाक अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साणंद में Micron की ATMP यूनिट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब