shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप को ब्रिटेन का बड़ा झटका, नहीं देगा RAF एयरबेस

Advertiesment
US Iran Tension
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर हैं। युद्ध की तैयारी में जुटे अमेरिका को उस समय बड़ा झटका लगा जब ब्रिटेन ने उसे RAF एयरबेस देने से इनकार कर दिया। ब्रिटेन का कहना है कि इस तरह के हमले में भागीदारी अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हो सकता है। ALSO READ: अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग
 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर सरकार ने ईरान पर संभावित हमलों के लिए ब्रिटिश वायु सेना (RAF) के ठिकानों का इस्तेमाल करने के अमेरिकी अनुरोध को ठुकरा दिया है। इससे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच तनाव बढ़ सकता है।
 
बताया जा रहा है कि ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ डिएगा गार्सिया एयरबेस और रॉयल एयर फोर्स बेस फैयरफोर्ड के इस्तेमाल की भी अनुमति नहीं दी है। ये सैन्य ठिकाने संयुक्त रूप से ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा उपयोग किए जाते रहे हैं, लेकिन किसी भी हमले के लिए औपचारिक अनुमति देना आवश्यक है।

डिएगो गार्सिया पर ब्रिटेन से क्या बोले थे ट्रंप

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्रिटेन को डिएगो गार्सिया को नहीं छोड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए ईरान के खिलाफ भी यहां मौजूद एयरफिल्ड का इस्तेमाल जरूरी हो सकता है। ALSO READ: ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मैं यूनाइटेड किंगडम के प्राइम मिनिस्टर कीर स्टारमर से कह रहा हूं कि जब देशों की बात आती है तो लीज अच्छी नहीं होतीं और वह डिएगो गार्सिया पर अधिकार, टाइटल और इंटरेस्ट का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ 100 साल की लीज पर साइन करके बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, जो इंडियन ओशन में स्ट्रेटेजिक रूप से मौजूद है। 
 
उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम के साथ हमारा रिश्ता मजबूत और शक्तिशाली है और यह कई सालों से है, लेकिन प्राइम मिनिस्टर स्टारमर इस ज़रूरी आइलैंड पर उन एंटिटीज के दावों से कंट्रोल खो रहे हैं जिनके बारे में पहले कभी पता नहीं चला। हमारी राय में, वे मनगढ़ंत हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन