Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, ट्रंप और नेतन्याहू को किसने बताया ईरानियों का हत्यारा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump and netanyahu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 14 जनवरी 2026 (08:02 IST)
US Iran Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रदर्शनकारियों को उकसाने वाले बयान पर ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के लोगों का मुख्य हत्यारा कहा है। ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन में अब तक कम से कम 2000 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट ट्रंप पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हम ईरान के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं। 1- ट्रंप। 2- नेतन्याहू।'
 
इसके साथ ही लारीजानी ने ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें ट्रंप ने ईरानियों ने संस्थाओं पर कब्जा करने की अपील की है। लारीजानी ने वॉशिंगटन और तेल अवीव पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया है, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई है। ALSO READ: खामनेई के खिलाफ ट्रंप ने छेड़ा बिगुल, बोले- ईरानी देशभक्तों, विरोध रखें जारी, आ रही है मदद
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें, अपने संस्थानों पर कब्जा करें! हत्यारों और दुर्व्यवहार करने वालों के नाम याद रखें। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्या बंद नहीं हो जाती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं। मदद आ रही है।
 
पिछले दिनों ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दिए जाने का एलान किया था। सरकार के इस एलान के बाद आज पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत मिलने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफ़ान सुल्तानी नामक शख्स को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। उसे कराज शहर में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ बोले, ट्रंप और नेतन्याहू ईरानियों के हत्यारे