Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने इस देश पर लगाया 40 फीसदी टैरिफ, किस बात से हुए नाराज, इस महिला नेता से क्‍या है कनेक्‍शन

Advertiesment
Donald Trump imposed 40 percent tariff on this country
US President Donald Trump News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड पर लगाए गए टैरिफ बढ़ाने के फैसले को लेकर बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें स्विट्जरलैंड की एक महिला नेता का फोन आया, जिन्होंने खुद को देश का प्रतिनिधि बताते हुए टैरिफ में राहत की मांग की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने स्विस नेता को स्पष्ट कर दिया कि भले ही देश छोटा हो, लेकिन अमेरिका के साथ उसका 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि स्विट्जरलैंड अमेरिका को सामान निर्यात कर रहा था, लेकिन उस पर कोई टैरिफ नहीं दे रहा था। ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत का लहजा उन्हें पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्होंने 30 प्रतिशत की दर को बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड पर लगाए गए टैरिफ बढ़ाने के फैसले को लेकर बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें स्विट्जरलैंड की एक महिला नेता का फोन आया, जिन्होंने खुद को देश का प्रतिनिधि बताते हुए टैरिफ में राहत की मांग की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने स्विस नेता को स्पष्ट कर दिया कि भले ही देश छोटा हो, लेकिन अमेरिका के साथ उसका 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि स्विट्जरलैंड अमेरिका को सामान निर्यात कर रहा था, लेकिन उस पर कोई टैरिफ नहीं दे रहा था। ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत का लहजा उन्हें पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्होंने 30 प्रतिशत की दर को बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया। ट्रंप ने कहा कि स्विट्जरलैंड कोई टैरिफ नहीं देता था तो मैंने सोचा कुछ टैरिफ तो लेना चाहिए।
 
कई महीनों तक ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाए रखा और अब जाकर टैरिफ कम कर 18 प्रतिशत किया है, वो भी शर्तों के साथ। इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के दौरान इसी तरह का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि स्विट्जरलैंड की एक महिला नेता उनसे बार-बार टैरिफ कम करने की अपील कर रही थीं।
दरअसल, स्विट्जरलैंड में न तो प्रधानमंत्री होता है और न ही कार्यकारी राष्ट्रपति। देश का शासन 7 सदस्यीय संघीय परिषद सामूहिक रूप से चलाती है। गौरतलब है कि अमेरिका अभी भी एक सुपरपावर है, अभी भी दुनिया के बाजार को, किसी देश की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल लाने की क्षमता रखता है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा बयान, अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया