Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, जमीन पर उतर सकती है अमेरिकी सेना, ईरान में अचानक जारी हुआ अलर्ट

Advertiesment
US President Donald Trump's big statement regarding war
Donald Trump's big statement regarding war : ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच चल रहा भीषण युद्ध नौवें दिन में पहुंच गया है। खबरों के अनुसार, जारी तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान में हवाई हमलों के साथ अमेरिका जमीन पर भी सेना उतार सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर ईरान में जमीनी सैनिक भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल किसी बहुत बड़े और जरूरी कारण की वजह से ही किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां इस युद्ध को समझौते तक पहुंचाना नहीं चाहते हैं।

ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच चल रहा भीषण युद्ध नौवें दिन में पहुंच गया है। जारी तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान में हवाई हमलों के साथ अमेरिका जमीन पर भी सेना उतार सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर ईरान में जमीनी सैनिक भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल किसी बहुत बड़े और जरूरी कारण की वजह से ही किया जाएगा। 

हम समझौता नहीं करना चाहते

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया है। पूरे मध्य-पूर्व में तेज हमले हो रहे हैं और स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां इस युद्ध को समझौते तक पहुंचाना नहीं चाहते हैं। हो सकता है कि ईरान समझौता करना चाहे, लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते। अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं।

ईरान ने खाड़ी देशों को भी बनाया निशाना 

इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान संयुक्त अरब अमीरात को उठाना पड़ा है। ईरान ने उन खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया जहां अमेरिका या इसराइल के सैन्य ठिकाने हैं। इसी बीच कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश पर हवाई हमलों की एक लहर हो रही है और लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
 

अमेरिका ने दी ईरानी नागरिकों को चेतावनी 

अमेरिकी सेना ने ईरान के नागरिकों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के आम लोगों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है, ईरान की सरकार भीड़भाड़ वाले इलाक़ों का इस्तेमाल सैन्य कामों के लिए कर रही है।
ALSO READ: अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?
यह ख़तरनाक क़दम ईरान के सभी आम लोगों की जान को ख़तरे में डालता है। जिन जगहों का इस्तेमाल सैन्य कामों के लिए होता है, वे अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत सुरक्षित नहीं रहतीं और वैध सैन्य निशाना बन सकती हैं। 
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से, लोकसभा स्पीकर को लेकर हंगामे के आसार, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की उम्‍मीद