khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

Advertiesment
US President Donald Trump's statement on US-Iran war
US President Donald Trump's statement on US-Iran war : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। खबरों के अनुसार, अमेरिका और ईरान की ओर से जवाबी हमले लगातार जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने ईरान की मिसाइल, परमाणु और सैन्य ताकत को खत्म करने के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। इसके बाद आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि अमेरिका के पास मध्यम और उससे ऊंचे स्तर के हथियारों का भंडार पहले से ज्यादा और बेहतर स्थिति में है। इन हथियारों के सहारे युद्ध लंबे समय तक और सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं। इन जवाबी हमलों के बाद लगता है कि यह जंग अब लंबी चलेगी।
 

हालात और गंभीर हो सकते हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका और ईरान की ओर से जवाबी हमले लगातार जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने ईरान की मिसाइल, परमाणु और सैन्य ताकत को खत्म करने के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। इसके बाद आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि अमेरिका के पास मध्यम और उससे ऊंचे स्तर के हथियारों का भंडार पहले से ज्यादा और बेहतर स्थिति में है।

अमेरिका बड़ी जीत के लिए तैयार

इन हथियारों के सहारे युद्ध लंबे समय तक और सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं। इन जवाबी हमलों के बाद लगता है कि यह जंग अब लंबी चलेगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास पर्याप्त सैन्य भंडार है और वह बड़ी जीत के लिए तैयार है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब तक सारे लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, अमेरिका के हमले जारी रहेंगे। हमारा सैन्य अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है।
 

सबसे कड़ी सज़ा देगा अमेरिका

जिन लोगों ने पूरी मानव सभ्यता के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ा है अमेरिका उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सज़ा देगा और जिन बेगुनाहों की जानें गई हैं उनकी मौत का बदला लेगा। ट्रंप ने दावा किया कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने अमेरिकी सेना को दोबारा मजबूत किया और अब भी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने का काम जारी है। इस बीच इसराइल और अमेरिका ने ईरान के भीतर हमले तेज कर दिए हैं।

ईरान भी बना रहा अमेरिकी ठिकानों को निशाना 

इसके जवाब में ईरान और उसके सहयोगी इसराइल पर मिसाइल दाग रहे हैं और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता बढ़ती जा रही है और संघर्ष के फैलने का खतरा बना हुआ है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसने होरमुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया। गार्ड के अनुसार ATHE NOVA नामक टैंकर पर 2 ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। यह कार्रवाई अमेरिका-इसराइल हमलों के जवाब में बताई जा रही है। इन जवाबी हमलों के बाद लगता है कि यह जंग अब लंबी चलेगी।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खत्म होने वाला है US-इसराइली सुरक्षा कवच? पलट सकती है जंग की बाजी