US President Donald Trump : अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है। कुछ मुल्कों ने ग्रीनलैंड सौदे का विरोध किया तो इसका भी इलाज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ढूंढ़ लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जिन देशों के खिलाफ उन्होंने ये एक्शन लिया है, उनमें डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूके, नीदरलैंड और फिनलैंड शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है। कुछ मुल्कों ने ग्रीनलैंड सौदे का विरोध किया तो इसका भी इलाज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ढूंढ़ लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
जिन देशों के खिलाफ उन्होंने ये एक्शन लिया है, उनमें डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूके, नीदरलैंड और फिनलैंड शामिल हैं। ग्रीनलैंड के मुद्दे पर ट्रंप टैरिफ़ नीति के ज़रिए दबाव बढ़ाने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में यूरोप से टकराव और तेज होने वाले हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ फरवरी से लागू होगा। इतना ही नहीं अगर ग्रीनलैंड को लेकर डील नहीं होती है तो 1 जून को इसे बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ये टैरिफ तब तक देना होगा जब तक ग्रीनलैंड की पूरी खरीद के लिए कोई डील नहीं हो जाती।
राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, ट्रंप ने अपनी प्राथमिकता जगजाहिर कर दी है। वो चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे।
Edited By : Chetan Gour