Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 (22:01 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 (22:18 IST)
US Senator Murphy took aim at President Trump : अमेरिका और ईरान के बीच महीनेभर से युद्ध चल रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है। खबरों के अनुसार, इन हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने ही घर में घिर गए हैं। युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद क्रिस मर्फी ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। मर्फी ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान युद्ध में रोजाना 2 बिलियन डॉलर की रकम खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि हार्मुज स्ट्रेट पहले से खुला है, लेकिन अब हम उस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे हमने खुद ही पैदा किया है। सांसद मर्फी ने इसे पागलपन बताया।
अमेरिका और ईरान के बीच महीनेभर से युद्ध चल रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है। इन हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने ही घर में घिर गए हैं। युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद क्रिस मर्फी ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला है।
सांसद मर्फी ने कहा- ये तो पागलपन है...
मर्फी ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान युद्ध में रोजाना 2 बिलियन डॉलर की रकम खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि हार्मुज स्ट्रेट पहले से खुला है, लेकिन अब हम उस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे हमने खुद ही पैदा किया है। सांसद मर्फी ने इसे पागलपन बताया।
अमेरिकी सांसद मर्फी ने किया यह दावा
अमेरिकी सांसद ने इस युद्ध में हो रही अमेरिकियों की मौत का भी दावा किया और कहा कि अमेरिका में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे परिवार हैं जो अपने प्रियजनों को दफना रहे हैं और अगर यह युद्ध जारी रहा तो ऐसे और भी दर्जनों परिवार हो सकते हैं। इससे पहले अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा था कि ईरान के साथ टकराव में ट्रंप ने हालात का गलत आकलन किया और अब पूरा खाड़ी क्षेत्र गंभीर संकट की ओर बढ़ रहा है।
खाद्य महंगाई पर पड़ेगा असर
मर्फी ने कहा कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वैश्विक महंगाई और ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल की सप्लाई इसी समुद्री रास्ते से होती है। सीनेटर मर्फी ने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय तक बाधित रहा तो तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। इसका असर दुनियाभर में खाद्य महंगाई पर भी पड़ेगा।
मर्फी के मुताबिक, ईरान बड़ी संख्या में ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है, जो खाड़ी क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बना सकते हैं। अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, ईरान के प्रति उनके दृष्टिकोण की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ईरान के साथ युद्ध को बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम बताया।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें