Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Venezuela-America war: वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, ट्रंप का ऐलान- देश को US चलाएगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें us strikes venezuela News

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , रविवार, 4 जनवरी 2026 (08:37 IST)
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने दुनियाभर में भूचाल ला दिया है। राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Absolute Resolve नाम दिया है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा। मीडिया खबरों के मुताबिक एयर स्ट्राइक में 40 मौतों का दावा किया गया है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमले के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया और उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें मुकादमों का सामना करना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने निकोलस मादुरो की तस्वीर भी शेयर की है। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी भी जताई। 
उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो का अपहरण किया गया है और अमेरिकी कार्रवाई पूरी तरह से नाजायज है। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और देश की जनता अपने राष्ट्रपति की रिहाई की मांग कर रही है। रॉड्रिग्ज ने कहा, 'इस देश में केवल एक ही राष्ट्रपति है और उनका नाम निकोलस मादुरो है।  राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गए।  इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा वाले बख्तरबंद मोटरकेड में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के दफ्तर ले जाया गया, क्योंकि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: न्यूयॉर्क लाए गए मादुरो, सामने आई नई तस्वीर, हाथों में हथकड़ी, थम्स-अप का इशारा, ट्रंप ने शेयर की तस्वीर