rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

america venezuela conflict : वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक पर भारत का रिएक्शन, जानिए MEA ने क्या कहा

Advertiesment
हमें फॉलो करें venezuela news

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 4 जनवरी 2026 (14:31 IST)
america venezuela conflict News in hindi : वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर चिंता जताई है और कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन  दोहराता है। हम सभी संबंधित पक्षों से क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बातचीत के जरिए से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील करते हैं।
वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलती हुई स्थिति पर करीब से नज़र रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के ज़रिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। कराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देना जारी रखेगा।
ALSO READ: america venezuela conflict : डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के जोहरान ममदानी, वेनेजुएला पर हमले को बताया युद्ध कानून का उल्लंघन
अमेरिका ने वेनेजुएला पर शनिवार को स्थानीय समय अनुसार 2 बजे हमला किया था। इस हमले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को उनके बेडरूम से घसीट कर अगवा किया था। इसके तुरंत बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया था। कई इलाकों में अमेरिका ने हमले भी किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कई लोग मारे गए हैं।
ALSO READ: Venezuela-America war: विश्वयुद्ध के बादल फिर मंडराए, वेनेजुएला पर हमले के बाद भड़के रूस और चीन, किम जोंग ने कहा- मेरे दोस्त को रिहा करो
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी जाती है, जो सभी भारतीय वेनेजुएला में किसी भी कारण से हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्कता बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित करने और काराकास में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

अपनी एक्टिविटीज को सीमित करने और कराकस में मौजूद भारतीय दूतावास से उनके ईमेल आईडी- [email protected] या इमरजेंसी फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) के जरिए संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

america venezuela conflict : डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के जोहरान ममदानी, वेनेजुएला पर हमले को बताया युद्ध कानून का उल्लंघन