Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्रंप गोल्ड कार्ड का एलान किया। इसके तहत कोई भी व्यक्ति तय 10 लाख डॉलर का भुगतान कर अमेरिकी नागरिकता हासिल कर सकेगा। इससे अमीरों के लिए अमेरिकी नागरिकता लेना आसान हो जाएगा साथ ही अमेरिका का खजाना भी तेजी से भरेगा। जानिए क्या है ट्रंप गोल्ड कार्ड? क्या है इसे हासिल करने की शर्ते और इसका भारतीयों पर क्या असर होगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रंप गोल्ड कार्ड का एलान करते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार का ट्रंप गोल्ड कार्ड आज आ गया है! सभी योग्य और वेरिफाइड लोगों के लिए नागरिकता का सीधा रास्ता! बहुत रोमांचक! हमारी महान अमेरिकी कंपनियां आखिरकार अपने अनमोल टैलेंट को अपने पास रख पाएंगा। लाइव साइट 30 मिनट में खुलेगी!
ट्रंप के अनुसार, यह ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन कई ज्यादा फायदे देता है। कई प्रतिभाशाली छात्र कॉलेज से पास होने के बाद भारत, चीन या फ्रांस लौट जाते हैं। इस कार्ड के जरिए अमेरिकी कंपनियां विदेशी प्रतिभाशाली छात्रों या पेशेवरों को पढ़ाई के बाद अमेरिका में रोक सकेंगी।
क्या है ट्रंप गोल्ड कार्ड? : गोल्ड कार्ड अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने नया रास्ता है। यह आवेदक की अमेरिका को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने की क्षमता पर आधारित है। कंपनियां कई कार्ड ले सकेंगी, लेकिन हर कार्ड एक व्यक्ति के लिए ही होगा। इससे अमेरिका में पढ़ाई कर रही प्रतिभा को बाहर जाने से रोका जा सकेेेगा।
क्या है गोल्ड कार्ड की शर्ते : इसके तहत कोई भी व्यक्ति अमेरिकी खजाने में 10 लाख डॉलर (1 मिलियन डॉलर) का योगदान देकर गोल्ड कार्ड हासिल कर सकता है। कंपनी द्वारा स्पॉन्सर किए गए आवेदक को 20 लाख डॉलर देना होगा। साथ ही 15,000 डॉलर की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस भी होगी। इससे अमेरिकी खजाना तेजी से भरेगा। बैकग्राउंड जांच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि ये लोग अमेरिका में रहने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं।
क्या होगा भारतीयों पर असर : ट्रंप गोल्ड कार्ड के लिए आवेदकों को भारी भरकम रकम चुकानी होगी। अगर कोई भारत इस कार्ड को लेना चाहता है तो उसे लगभग 9 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। इतना ही नहीं गोल्ड कार्ड वीजा के लिए पूरा पैसा एक साथ नकद देना होगा। ऐसे में आम भारतीयों के लिए अमेरिकी नागरिकता हासिल कर पाना काफी महंगा हो जाएगा। फिलहाल अमेरिका में भारतीयों के लिए H-1B वर्क वीजा सबसे पसंदीदा विकल्प है। इस वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे भारतीय भी गोल्ड कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें इसके लिए 5 मिलियन डॉलर चुकाना होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta