rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BBC के डायरेक्टर और न्यूज CEO ने क्यों दिया इस्तीफा, क्या है ट्रंप कनेक्शन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें BBC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 10 नवंबर 2025 (09:16 IST)
बीबीसी डायरेक्टर और सीईओ ने इस्तीफा दे दिया है। इसका डोनाल्ड ट्रंप का कनेक्शन बताया जा रहा है। दरअसल, यह सब एक डाक्यूमेंटरी से उठे विवाद के बाद हुआ है। दरअसल, बीबीसी डायरेक्टर टिम डेवी और न्यूज सीईओ डेबोरा टर्नेस ने डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को एडिट करने वाले पैनोरामा डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया है।

टिम ने अपने बयान में कहा, कुल मिलाकर बीबीसी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कुछ गलतियां हुई हैं और बतौर डायरेक्टर जनरल, इसकी अंतिम जिम्मेदारी मेरी है। बता दें कि बीबीसी की एक डॉक्युमेंट्री पर हाल ही में सवाल उठने लगे थे। दावा किया गया था कि पैनोरामा डॉक्युमेंट्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को एडिट कर दर्शकों को गुमराह किया। इसी के बाद अब बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज की सीईओ डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने शाम 6 बजे सभी बीबीसी कर्मचारियों को भेजे गए अलग-अलग ईमेल में अपने इस्तीफे की घोषणा की. बीबीसी के चेयर सैमिर शाह ने भी इस पर एक बयान जारी किया है।

टीम डेवी ने क्या-क्या कहा : डायरेक्टर जनरल टिम डेवी ने कहा, मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने 20 साल बाद बीबीसी छोड़ने का फैसला किया है। यह पूरी तरह से मेरा अपना निर्णय है और मैं चेयर और बोर्ड का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे पूरे कार्यकाल के दौरान — हाल के दिनों सहित लगातार मेरा समर्थन किया।

मैं बोर्ड के साथ यह तय कर रहा हूं कि आने वाले महीनों में मेरे उत्तराधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के लिए एक परिवर्तन कैसे किया जाए। कुल मिलाकर बीबीसी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कुछ गलतियां हुई हैं, और बतौर डायरेक्टर जनरल, इसकी अंतिम जिम्मेदारी मेरी है।

डायरेक्टर ने आगे कहा, मैं बीबीसी का हिस्सा पूरी तरह से रहा हूं— पिछले 20 वर्षों में मैंने इस संगठन में मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और ऑडियंस डायरेक्टर, ऑडियो और म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टिंग डायरेक्टर जनरल और बीबीसी स्टूडियोज के सीईओ के रूप में काम किया है।

न्यूज CEO ने क्या कहा : न्यूज की सीईओ डेबोरा टर्नेस ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, मैंने कभी भी आपके रोज़ाना किए जाने वाले कामों पर इससे अधिक गर्व महसूस नहीं किया। आप सचमुच सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ हैं। मैंने यह मुश्किल निर्णय लिया है कि अब मेरे लिए आप सबका नेतृत्व करते हुए सत्य की खोज को आगे बढ़ाना संभव नहीं होगा। राष्ट्रपति ट्रंप पर बनी पैनोरामा डॉक्युमेंट्री को लेकर चल रहा विवाद अब उस स्तर तक पहुंच गया है जहां यह बीबीसी, उस संस्था जिससे मैं बेहद प्रेम करती हूं, को नुकसान पहुंचा रहा है।

बीबीसी न्यूज और करंट अफेयर्स की सीईओ के रूप में अंतिम जिम्मेदारी मेरी ही होती है, इसी वजह से मैंने बीती रात डायरेक्टर जनरल को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया। लीडर्स को पूरी तरह जवाबदेह होना चाहिए, और यही वजह है कि मैं पद छोड़ रही हूं। हालांकि कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन मैं बिल्कुल स्पष्ट करना चाहती हूं कि हाल में लगाए गए यह आरोप कि बीबीसी न्यूज संस्थागत रूप से पक्षपाती है गलत हैं।

बीबीसी के चेयर सैमिर शाह ने कहा, मैं आप सबको बहुत मुश्किल दिन पर लिख रहा हूं। आज यह खबर आई है कि हमारे डायरेक्टर जनरल टिम डेवी इस्तीफा दे रहे हैं। न्यूज की सीईओ डेबोरा टर्नेस ने भी पद छोड़ दिया है।

बीबीसी बोर्ड की ओर से मैं दोनों के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और बीबीसी के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। यह बीबीसी के लिए एक दुखद दिन है। टिम पिछले 5 सालों से एक शानदार डायरेक्टर जनरल रहे हैं।

मुझे और बोर्ड को हमेशा उनका पूरा सहयोग और विश्वास रहा है। लेकिन मैं समझता हूं कि उन पर व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह का लगातार दबाव रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने आज यह निर्णय लिया। टिम ने अपने जीवन के 20 साल बीबीसी को दिए हैं। उनके नेतृत्व में बीबीसी ने बहुत कुछ हासिल किया है। खासकर उस समय जब दुनिया तेजी से बदल रही है और प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, बीबीसी ने खुद को उस चुनौती के अनुरूप ढालना शुरू किया।

बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उस आलोचना के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि बीबीसी की पैनोरामा डॉक्युमेंट्री ने डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को एडिट करके दर्शकों को गुमराह किया। द टेलीग्राफ अखबार ने सोमवार को एक लीक हुए बीबीसी के आंतरिक मेमो का खुलासा किया था, जिसमें दावा किया गया था कि पैनोरामा कार्यक्रम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण के दो हिस्सों को जोड़कर ऐसा दिखाया जैसे ट्रंप ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगे को भड़काया हो।
Edited By: Navin Rangiyal  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G-20 Summit 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 का किया बायकॉट, भड़क उठा दक्षिण अफ्रीका