Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy News : क्रिसमस के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जनता को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मौत की कामना की। हालांकि उन्होंने सीधे उनका नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि हम सब एक ही इच्छा रखते हैं कि वह नाश हो जाए। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे वक्त पर सामने आया, जब रूस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या से ठीक पहले यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल से अटैक किया। हालांकि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से अधिकांश को मार गिराया। 3 साल से जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष क्रिसमस पर और भयानक हो गया।
खबरों के अनुसार, क्रिसमस के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जनता को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मौत की कामना की। हालांकि उन्होंने सीधे उनका नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि हम सब एक ही इच्छा रखते हैं कि वह नाश हो जाए।
जेलेंस्की का यह बयान ऐसे वक्त पर सामने आया, जब रूस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या से ठीक पहले यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल से अटैक किया। हालांकि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से अधिकांश को मार गिराया। 3 साल से जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष क्रिसमस पर और भयानक हो गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शेयर किए वीडियो में कहा कि हम हर दिन सोचते हैं कि काश वो मर जाए।
जेलेंस्की ने ये बात कहते वक्त किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा कर रहे हैं। इस वीडियो में जेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का जिक्र किया और कहा कि युद्ध के बीच ये यूक्रेन का चौथा क्रिसमस है।
जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि रूस ने चाहे हमें कितनी भी पीड़ा क्यों न दी हो, वह उस चीज पर कब्जा करने या बम ब्लास्ट करने में सक्षम नहीं है जो हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। वह है हमारा यूक्रेनी हृदय, एक-दूसरे पर हमारा विश्वास और हमारी एकता। यह कामना करते हुए उनका कहना था कि पुराने समय से यूक्रेनियों का विश्वास रहा है कि क्रिसमस की रात आकाश खुलता है और इस दिन अपने सपनों की इच्छा बताने से वे जरूर पूरी होती हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन की जनता को संबोधित करते हुए रूस की कार्रवाई और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पूछा कि क्या ऐसा करके रूस शांति चाहता है? इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देशवासियों से आक्रमणों के खिलाफ डटकर खड़े होने की अपील भी की। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने यूक्रेन की रक्षा करते हुए अपनी जान की परवाह नहीं की।
Edited By : Chetan Gour