suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

Advertiesment
Reuven Azar
इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजार ने भारत को बताया कि इजराइल ने ईरान पर हमला क्यों किया?

अजार ने कहा, 'हम पिछले 24 घंटों से कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें विदेश मंत्री गिदोन सार और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई टेलीफोन बातचीत भी शामिल है। उन्होंने हालात पर अपने विचार साझा किए और हम अपने सभी दोस्तों और साथियों को इस ऑपरेशन के मकसद, इजराइल की चिंताओं और उन वजहों के बारे में बता रहे हैं कि हम इस खतरे के साथ और क्यों नहीं रह सकते। 
 
उन्होंने कहा कि आने वाला खतरा यह है कि ईरानी न सिर्फ अंडरग्राउंड हो जाएंगे, बल्कि इस हद तक अंडरग्राउंड हो जाएंगे कि वे अपनी क्षमताओं को टारगेट करने वाले हमले से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने न्यूक्लियर हथियार बनाने का फ़ैसला किया। इसलिए, हम नॉर्थ कोरिया जैसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहते। 
 
अजार ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए बहुत बुरा होगा। इसका मतलब होगा कि ईरानी सरकार को इस इलाके के किसी भी देश को डराने और हमला करने की पूरी छूट मिल जाएगी, भले ही वह पहले की तुलना में ज़्यादा आक्रामक तरीके से ऐसा करता रहा हो। इसलिए मुझे लगता है कि इस कार्रवाई से पश्चिम एशिया का क्षेत्र पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर क्षेत्र बन गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खामेनेई की मौत का इंदौर में मातम, मोलाना बोले, शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी, जो मिट्टी में गया उसे मुर्दा मत समझना