Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल और मिलर की पारी पर फिरा पानी, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

Advertiesment
Gujarat Titans
DCvsGT केएल राहुल 92 रन और डेविड मिलर की नाबाद 41 रनों की पारी पर तब पानी फिर गया जब गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत अर्जित की और दिल्ली का विजय रथ उसके घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर रोक दिया। 

211 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल और मिलर ने लगभग काम कर ही दिया था लेकिन मिलर के अतिआत्मविश्वास के कारण दिल्ली को 1 रन से हारना पड़ा जब मिलर ने 2 गेंदें शेष रहते हुए 1 रन नहीं लिया। अंतिम गेंद पर वह बल्ला गेंद को नहीं छू पाए और कुलदीप यादव रन आउट हो गए।
 जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा।

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया।अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। गुजरात के लिये अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिये। 

दिल्ली को पाथुम निसांका और राहुल ने अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़े। दोनों ने छठे ओवर में अशोक शर्मा को खासी नसीहत दी जब राहुल ने चौका और निसांका ने तीन चौके तथा एक छक्का लगाकर 23 रन निकाले। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ा जब पहली गेंद पर निसांका मिडआफ में राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे। निसांका ने 24 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 41 रन बनाये। राहुल ने हालांकि इसी ओवर में डीप स्क्वेयर लेग पर चौका , स्ट्रेट और लांग आफ में छक्का लगाने के बाद चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया।

दिल्ली के सौ रन दसवें ओवर में बने। इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हालांकि राशिद ने असहज दिख रहे नीतिश राणा (पांच ) और फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी (0) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को दो करारे झटके दिये। दिल्ली की उम्मीदें राहुल पर टिकी थी लेकिन वह शतक से आठ रन पीछे रह गए और 17वें ओवर में सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर को कैच दे बैठे।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभमन की धमाकेदार वापसी, कप्तानी पारी से पहुंचाया गुजरात को दिल्ली के खिलाफ 210 रनों तक