Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुभमन की धमाकेदार वापसी, कप्तानी पारी से पहुंचाया गुजरात को दिल्ली के खिलाफ 210 रनों तक

Advertiesment
Shubhman Gill
DCvsGT कप्तान शुभमन गिल (70), वॉशिंगटन सुंदर (55) और जॉस बटलर (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को मुकेश कुमार ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन (12) को बोल्ड कर पहला झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस बटलर ने चौके छक्कों की बरसात करते हुए तेजी से रन बटोरे। बटलर ने पांचवां ओवर कर रहे मुकेश के ओवर 23 रन ठाके। उन्होंने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने बटलर को आउट कर इस साझेदारी को अंत किया। बटलर ने 27 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वॉशिंगटन सुदर और शुभमन गिल शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने शुभमन गिल को नीतीश राणा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। शुभमन गिल ने 45 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए 70 रनों की पारी खेली।  पारी के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन सुदंर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुये। वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 210 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ग्लेन फिप्लिस 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिये कुलदीप यादव और लुंगी एन्गिडी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)