Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जायसवाल के अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ बनाए 11 ओवर में 150 रन

Advertiesment
IPL 2026
RRvsMI यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। मैच बारिश के कारण रात 10.10 बजे पर शुरु हुआ। लेकिन जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड बल्लेबाजी ने राजस्थान के लिए एक ऐसा मंच रख दिया जो 11 ओवर के हिसाब से पहाड़ जैसा दिख रहा है। 

जायसवाल ने 32 गेंद में चार छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 77 रन की पारी खेलने के अलावा वैभव सूर्यवंशी (39 रन, 14 गेंद, पांच छक्के, एक चौके) के साथ पांच ओवर में 80 रन जोड़कर रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाई।

मुंबई की ओर से स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। शारदुल ठाकुर ने भी 36 रन देकर एक विकेट चटकाए। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद जासयवाल और सूर्यवंशी ने रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 3.2 ओवर के पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़े।

जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में चार चौकों और एक छक्के से 22 रन जोड़े जबकि सूर्यवंशी ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह पर दो छक्के मारे।जायसवाल ने तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर तीन छक्कों से 22 रन जुटाकर टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में शारदुल ठाकुर पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन अंतिम गेंद पर डीप कवर बाउंड्री पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।गजनफर ने ध्रुव जुरेल (02) को पगबाधा करके रॉयल्स को दूसरा झटका दिया।

जासवाल ने पंड्या पर चौके के साथ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।कप्तान रियान पराग (20) ने पंड्या और गजनफर पर छक्के मारे लेकिन फिर इस स्पिनर की गेंद पर तिलक के हाथों लपके गए।जायसवाल ने पारी के अंतिम ओवर में शारदुल पर तीन चौकों के साथ टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर डेविड वॉर्नर हुए पाकिस्तान में गिरफ्तार