Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीली जर्सी में औरेंज कैप पाई संजू सैमसन ने, बन चुके हैं CSK की रीढ़

Advertiesment
Sanju Samson
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने धीमी और टर्न ले रही दिल्ली की पिच पर 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर ऑरेंज कैप तालिक के शीर्ष पांच में जगह बना ली।

सैमसन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह कारनामा किया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन को पांचवें स्थान से हटाया। इसके साथ ही वह केएल राहुल, अभिषेक शर्मा, हाइनरिक क्लासन और वैभव सूर्यवंशी के साथ IPL 2026 में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हो गए। सैमसन के इस सीजन 10 पारियों में 402 रन हो गए हैं। उनका औसत 57.42 और स्ट्राइक रेट 167.50 का है।

मैच के बाद सैमसन ने कहा, “हम हमेशा यह समझने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए सबसे बेहतर क्या काम करता है। फिर आप बेसिक्स पर टिके रहते हैं और इस फ़ॉर्मेट में अपने हाथों पर भरोसा करते हैं। पिछले दो-तीन महीनों से मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने अपनी शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम किया है और उसका फ़ायदा मिल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं पिछले तीन से पांच साल से ऐसा कर रहा हूं। क्रीज़ में पीछे रहना मुझे सहज महसूस कराता है। बल्लेबाज़ी के दौरान आपका माइंडसेट और आत्मविश्वास काफ़ी हद तक इसी पर निर्भर करता है। साथ ही यह एक रणनीतिक कदम भी है। गेंदबाज़ और पिच के हिसाब से मैं अपनी पोज़ीशन में थोड़ा बदलाव करता रहता हूं।”
सैमसन चेन्नई की बल्लेबाज़ी की रीढ़ हैं : गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बल्लेबाज़ी की रीढ़ बताया। मंगलवार को दिल्ली में सैमसन की नाबाद 87 रन की पारी की बदौलत सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया।आईपीएल 2026 में अपनी नई फ्रेंचाइज़ी के लिए यह सैमसन का तीसरा 80 से ज़्यादा रन का स्कोर था। ख़ास बात यह रही कि जब भी उन्होंने 40 रन का आंकड़ा पार किया है, सीएसके ने मैच जीता है।

ऋतुराज ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ” बल्लेबाज़ी के बारे में बात करूं तो मैं यही कहूंगा कि विश्व कप और अभी जिस तरह का टूर्नामेंट संजू ने खेला है, उसके बाद टीम में उनका होना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। अब वह हमारी बल्लेबाज़ी की रीढ़ हैं।”

आईपीएल 2026 की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

सैमसन की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी पहचान उनकी स्थिरता रही है, लेकिन विश्व कप की शुरुआत में वह ग़ायब दिखी। क्रीज़ में ज़्यादा पीछे जाकर खड़े होने की उनकी शुरुआती मूवमेंट उन्हें फुल लेंथ गेंदों के ख़िलाफ़ कमजोर बना रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

OTD Hat Trick VIDEO: जिस टीम को आगे चलकर बनाया चैंपियन, उसी को रोहित ने 2009 में किया था डिस्ट्रॉय!