Publish Date: Wed, 06 May 2026 (15:16 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (15:28 IST)
9वें नंबर पर काबिज मुंबई इंडियन्स ने हाल ही में एक बदलाव किया था। हार्दिक की पीठ की ऐंठन के कारण सूर्यकुमार यादव को मुंबई टीम की कप्तानी दे दी गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या कुछ और मैचों के लिए बाहर बैठ सकते हैं। हार्दिक की खराब फिटनेस साल 2020 से खिताब से महरूम मुंबई इंडियन्स को कप्तान बदलने का अच्छा बहाना दे सकती है।
वैसे तो सूर्यकुमार यादव का यह सत्र खासा खराब गया है। लेकिन वह टीम इंडिया के कप्तान है और टीम को टी-20 विश्वकप दिला चुके हैं। कप्तानी में सूर्या का एक और रिकॉर्ड है- बतौर कप्तान कोई भी टूर्नामेंट नहीं हारने का।
कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर पंड्या के लिए आईपीएल 2026 भुला देने वाला रहा है क्योंकि पिछले साल ग्रुप चरण में चौथे स्थान पर रहने के बाद मुंबई इंडियन्स अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। मुंबई ने अब तक अपने 10 मैच में से 3 जीते हैं और सात गंवाए हैं।
पंड्या ने मौजूदा सत्र में अब तक 186 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं।बीमार होने के कारण पंड्या इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी एक मैच नहीं खेल पाए थे जिसमें टीम की कप्तानी सूर्यकुमार ने की थी।
वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में 20 से भी कम की औसत से 195 रन बनाए हैं। उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है और उनकी स्ट्राइक रेट (145)पर भी काफी सवाल उठे हैं। ऐसे में लगता है कि भले ही मुंबई सूर्या पर दांव लगाए लेकिन लंबे समय तक मुंबई को कप्तान जो कि फॉर्म में भी हो मिलने से रहा।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें