Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

Advertiesment
trump and netanyahu
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नेतन्याहू द्वारा लेबनान में सेना भेजने के फैसले पर ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री को फोन पर जमकर फटकार लगाई। ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। हर कोई तुमसे नफरत करता है।
 
दरअसल, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में रुकावट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर की मध्यस्तता कर रहे हैं। लेबनान में हमले रोकने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया। मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू से फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। तुम्हारी वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।'
 

लेबनान से लौटेंगे इजराइली सैनिक

ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई, और बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा, जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। इसी तरह, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से, मेरी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानी इजराइल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजराइल पर हमला नहीं करेंगे।
लेबनान पर इजराइल की कार्रवाई ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने की वॉशिंगटन की कोशिशों को खतरे में डाल दिया है। ईरान ने समझौते के लिए लेबनान में युद्धविराम को एक शर्त के तौर पर रखा है। इस वजह से इजराइली सेना के एक्शन से ट्रंप चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

 

अगले सप्ताह खुलेगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समझौता अगले हफ्ते के भीतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौता सैन्य जीत से भी बेहतर हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला