Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

Advertiesment
araghchi trump
US Iran Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार है और हमले रुकने पर ईरान भी सैन्य अभियान रोक देगा। ALSO READ: ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला
 
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा कि अगर उसके ऊपर हमले बंद कर दिए जाते हैं तो वह अपने रक्षात्मक अभियान तुरंत रोक देगा। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से दो सप्ताह तक सुरक्षित आवागमन उसके सशस्त्र बलों के समन्वय में संभव होगा।
 
बयान में कहा गया कि ईरान की ओर से, मैं अपने प्रिय भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के अथक प्रयासों के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ के एक्स पर किए गए सौहार्दपूर्ण अनुरोध के जवाब में, और अमेरिका द्वारा अपने 15 सूत्री प्रस्ताव के आधार पर वार्ता के अनुरोध और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव के सामान्य ढांचे को वार्ता के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा को ध्यान में रखते हुए, मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह घोषणा करता हूं, यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं अपने रक्षात्मक अभियान बंद कर देंगी।
 
अराघची ने कहा कि 2 सप्ताह की अवधि के लिए, ईरान की सशस्त्र सेनाओं के समन्वय और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा।

हालांकि ईरान ने साफ कहा कि युद्ध विराम का मतलब युद्ध खत्म होना नहीं है। अगर दुश्मन गलती करेगा तो करारा जवाब देंगे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला