Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Advertiesment
donald trump on moztaba khamenai
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान ने पलटवार करते हुए कहा कि न सीजफायर होगा, न सरेंडर होगा, जंग जारी रहेगी। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कहा- आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। 
तेहरान टाइम्स के मुताबिक अब न तो सीधे और न ही परोक्ष (बैकचैनल) तरीके से कोई संपर्क हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संदेशों का आदान-प्रदान भी रोक दिया गया है।
ALSO READ: युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश
ट्रंप ने यह चेतावनी ईरान के लिए तय की गई डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले दी है। इस डेडलाइन के तहत ईरान को मंगलवार को एक समझौते पर राजी होना था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल था। ऐसा न करने पर उसे कड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी लेकिन वॉशिंगटन में रात 8 बजे की डेडलाइन से पहले ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है।
 

रेलवे लाइन और पुलों को किया तबाह 

इजराइली एयरफोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यह हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय