Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

Advertiesment
Donald Trump
ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और इसके बजाय 10 बिंदुओं वाला जवाब भेजा है। इसमें संघर्ष को स्थायी रूप से खत्म करने की मांग की गई है। यह जानकारी ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने दी है। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति Donald Trump ने अभी तक किसी भी संभावित युद्धविराम समझौते को मंजूरी नहीं दी है।
IRNA के अनुसार ईरान ने अपने जवाब में साफ कर दिया है कि वह अस्थायी युद्धविराम के पक्ष में नहीं है और संघर्ष का स्थायी अंत चाहता है। तेहरान ने सोमवार को अपनी यह स्थिति पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाई। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अपने प्रस्ताव में कई अहम शर्तें रखी हैं, जिनमें- 
 
  • क्षेत्र में सभी संघर्षों का अंत
  • Strait of Hormuz से सुरक्षित आवागमन के लिए प्रोटोकॉल
  • आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना
  • युद्ध के बाद पुनर्निर्माण की प्रतिबद्धता
 
 
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि 45 दिन का सीजफायर केवल एक प्रस्ताव है और इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अल्टीमेटम

 
रविवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक Strait of Hormuz खोलने की समयसीमा तय की थी। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जलमार्ग बंद रहा तो ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है।
 

 पहले भी दे चुके हैं ऐसी चेतावनियां

 
ट्रंप ने सोमवार को भी अपनी चेतावनी दोहराई। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के बयान दे चुके हैं, जहां समयसीमा तय की गई लेकिन बाद में बातचीत की संभावनाएं भी बनी रहीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थों की कोशिशें जारी हैं, ताकि दोनों देशों के बीच सहमति से समाधान निकल सके और क्षेत्र में तनाव कम हो।  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान के लड़ाके बहुत सही है। हम ईरान में उनका सफाया कर रहे हैं। 
ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता। वे बस 'अंकल' नहीं कहना चाहते। वे रोना नहीं चाहते, जैसा कि कहावत है, 'अंकल', लेकिन वे कहेंगे। और अगर वे नहीं रोते, तो उनके पास कोई पुल नहीं होगा। उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा। उनके पास कुछ भी नहीं होगा।Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित