ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?
ईरानियों को ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की चेतावनी
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 (12:47 IST)
Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 (13:00 IST)
इजराइली सेना ने ईरान के लोगों के लिए फारसी भाषा में अपना संदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रेन और रेलवे लाइनों से दूर रहें। इस संदेश के जारी होते ही ईरान में कुछ बड़ा होने की आशंका पैदा हो गई है।
आईडीएफ ने सोशल मीडिया साइट पर अपने फारसी भाषा के अकाउंट पर लिखा है, आपकी सुरक्षा के लिए हम पूरे देश में अब से अगले 12 घंटों तक (ईरानी समयानुसार रात 9 बजे तक) ट्रेनों का उपयोग करने या ट्रेन से यात्रा करने से बचने का अनुरोध करते हैं। ट्रेनों और रेलवे पटरी के पास आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति हर हाल में हार्मुज को जल्द से जल्द खुलवाना चाहते हैं जबकि ईरान अस्थायी युद्ध विराम के बदले हार्मुज खोलने के लिए राजी नहीं है। उसने स्थायी युद्धविराम के लिए सूत्रीय मांगें रखी है। उसने साफ कर दिया है कि अगर हमले बढ़े तो वह बाब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर देगा। इससे दुनिया में तेल संकट और गहरा जाएगा। इधर इजराइल युद्ध को जारी रखना चाहता हैं।
edited by : Nrapendra Gupta