Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 (18:53 IST)
Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 (18:56 IST)
पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की। उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने 9 और 10 अप्रैल (गुरुवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है। हालांकि बातचीत को लेकर सशंय है। पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने सोशल मीडिया से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया, जिसमें वार्ता में शामिल होने के लिए ईरानी प्रतिनिधि के इस्लामाबाद जाने के बारे में बताया गया था।
ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या ईरान को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है और वह इस्लामाबाद में बातचीत नहीं करना चाहता है प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि यह छुट्टी सिर्फ इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी में लागू होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जरूरी सेवाएं जैसे पुलिस, अस्पताल, बिजली और गैस सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी हिसाब से बनाएं। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी तैयारी क्यों की जा रही है। दरअसल, पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम शांति वार्ता की मेजबानी करने जा रहा है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच हाल ही में दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है। Edited by : Sudhir Sharma