Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

Advertiesment
donald trump warns media
अमेरिकी सेना ने 36 घंटे लंबे स्पेशल ऑपरेशन में ईरान में क्रैश हुए F-15E लड़ाकू विमान के पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। इस मिशन को नेवी सील टीम-6 ने अंजाम दिया। अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेस्क्यू ऑपरेशन का प्लान लीक होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। ट्रंप ने पायलट से जुड़ी जानकारी लीक करने वाले को जेल भेजने की धमकी दी है। ALSO READ: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को घंटों तक पता नहीं था कि F-15 एयरमैन लापता है। मीडिया रिपोर्ट से ईरान को यह पता चल गया कि एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। उन्होंने मीडिया से जानकारी लीक करने वाले सोर्स का नाम बताने को कहा है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उन पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, जिन्होंने F-15 फाइटर जेट के एयरमैन के ईरान में लापता होने के बारे में रिपोर्ट दी थी। ALSO READ: पायलट को बचाने में फूंक दिए 2,000 करोड़ के विमान, ईरान में नेवी सील टीम के सफल मिशन की कहानी
 

रिपोर्ट छपने के बाद ईरान ने रखा ईनाम

ट्रंप ने बताया कि रिपोर्ट छपने के बाद, ईरान ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की। जिसमें लापता पायलट को पकड़ने वाले को इनाम देने की पेशकश की गई थी। इससे खोज और बचाव अभियान और भी मुश्किल हो गया।
 
उन्होंने कहा कि हम उस जानकारी लीक करने वाले को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उसका पता लगा लेंगे। हम उस मीडिया कंपनी के पास जाएंगे, जिसने यह जानकारी जारी की है और हम कहेंगे: 'यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, या तो जानकारी दें या जेल जाएं'।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजाज फाइनेंस गोल्ड लोन: जरूरी दस्तावेज और तुरंत लोन पाने का आसान तरीका