Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 (17:29 IST)
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सीजफायर को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने पर विचार कर सकता है, लेकिन इसके लिए ईरान को यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह छोड़ना होगा। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उस पर अमेरिका 50% का भारी टैरिफ लगाएगा। इस बीच खबर है कि सीजफायर के बाद वैश्विक व्यापार के लिए राहत की खबर भी सामने आई है।
Strait of Hormuz से दो जहाजों ने सफलतापूर्वक पार किया है। इससे संकेत मिल रहा है कि यह अहम समुद्री मार्ग धीरे-धीरे फिर खुल सकता है। Araghchi ने कहा कि दो हफ्ते के सीजफायर के दौरान इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही ईरान की सेना के समन्वय से संभव होगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि भी देश ईरान को सैन्य हथियार देगा, उस देश से अमेरिका में आने वाले सभी सामान पर तुरंत 50% टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें किसी तरह की छूट या अपवाद नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और ईरान मिलकर आगे काम करेंगे और ईरान में हुए 'उत्पादक शासन परिवर्तन' के बाद नई संभावनाएं बनी हैं।
उन्होंने दावा किया कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन नहीं करेगा। अमेरिका और ईरान मिलकर भूमिगत परमाणु सामग्री को हटाने पर काम करेंगे। इस पूरी गतिविधि पर सैटेलाइट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है । उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत को लेकर बातचीत जारी है और 15 में से कई बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। Edited by : Sudhir Sharma