Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घट सकता है अमेरिका को आम का निर्यात

हमें फॉलो करें घट सकता है अमेरिका को आम का निर्यात
मुम्बई (भाषा) , रविवार, 26 अप्रैल 2009 (17:10 IST)
आर्थिक नरमी की वजह से इस साल अमेरिका को आम के निर्यात में गिरावट आने की आशंका है।

मुम्बई स्थित आम निर्यातक दीपक पाटिल का कहना है आर्थिक नरमी से अमेरिका को निर्यात प्रभावित हुआ है और इस साल हमारे पास कम ऑर्डर हैं।

पाटिल ने कहा कि आम निर्यातकों ने आम के किसानों के साथ बैठक, ऑर्डर देना और विकिरण सुविधा की बुकिंग जैसी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। आम का निर्यात इस सप्ताह में शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के आम के सीजन के दौरान भारत ने अमेरिका को करीब दो करोड़ रुपए मूल्य के 143 टन आम का निर्यात किया था।

पिछले साल बेमौसम बारिश की वजह से फल की गुणवत्ता प्रभावित होने से निर्यात मात्रा कम रही वहीं निर्यातकों को अधिक भाड़े और लागत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में आम के निर्यात के मामले में भारत पश्चिम एशिया और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक बाजारों पर निर्भर है। अनिवासी भारतीय आम के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं।

इस बीच वर्ष 2009 में स्वच्छ आम के निर्यात के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) की लासलगाँव स्थित विकिरण इकाई ने पिछले सप्ताह परिचालन शुरू कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi