Biodata Maker

कच्चे तेल के भावों में गिरावट, क्या भारत में सस्ता होने वाला है पेट्रोल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 नवंबर 2025 (17:13 IST)
क्या पेट्रोल के दामों में गिरावट आने वाली है। सऊदी अरब ने दिसंबर के लिए एशिया को दिए जाने वाले अपने तेल की कीमत कम कर दी है। यह फैसला OPEC+ की तरफ से अगले साल की शुरुआत में सप्लाई में कटौती करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद लिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब एशियाई देशों, खासकर भारत को सऊदी का तेल पहले से सस्ता मिलेगा। 
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
पहले भारतीय रिफाइनर रोजाना करीब 10 लाख बैरल तेल रूस से आयात करते थे, लेकिन अब यह सप्लाई घट चुकी है। ऐसे में सऊदी की ओर से यह डिस्काउंट भारत के लिए राहत बनकर आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) अगले महीने अपने प्रमुख अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत में 1.20 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करेगी, जो रीजनल बेंचमार्क से 1 डॉलर ज्यादा है। 
 
पिछले कुछ महीनों से रूस पर अमेरिकी और यूरोपीय प्रतिबंधों के कारण से भारत की तेल सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही सऊदी से अतिरिक्त तेल खरीदने की तैयारी में हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुजरात में 3 पेट्रोल पंप के मालिक ने 2 मासूम बच्चियों के साथ नर्मदा नहर में कूदकर जान दी

पालीताना बना दुनिया का पहला 'शुद्ध शाकाहारी शहर', जैन मुनियों के संघर्ष से मिली सफलता

गड्ढोंभरी सड़क के लिए आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 999 रुपए...

चींटियों के डर से महिला ने किया सुसाइड, आखिर क्या होती है यह बीमारी

कौन बनेगा बिहार का उप मुख्‍यमंत्री, चिराग पासवान ने किया यह बड़ा दावा

सभी देखें

नवीनतम

कच्चे तेल के भावों में गिरावट, क्या भारत में सस्ता होने वाला है पेट्रोल

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन घुसपैठियों पर गरमाई सियासत, सासाराम में क्या बोले अमित शाह?

मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में 'यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन' प्रोजेक्ट की घोषणा की, 15 करोड़ रुपए का दान भी दिया

उत्तराखंड के 25 साल, पीएम मोदी ने अटल को किया याद, राज्य को दी 8157 करोड़ की सौगात

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम

अगला लेख