rashifal-2026

आसमान पर चांदी, सोना भी रिकॉर्ड स्तर के करीब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 (11:12 IST)
Gold Silver rates in India : शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने और चांदी की इंडस्ट्रियल मांग की वजह से दोनों ही धातुएं एक बार रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। फिलहाल सोना और चांदी एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई के करीब नजर आ रहे हैं। 
 
गुड्स रिटर्न डॉट कॉम के अनुसार मंगलवार को देश में चांदी की औसत कीमत 1,88,000 रुपए किलो है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में इसके दाम 1,88,000 रुपए प्रति किलो है जबकि चेन्नई और हैदराबाद है यह 1,96,000 रुपए प्रति किलो मिल रही है।
 
24 कैरेट सोने के दाम सोमवार को 1,30,480 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,19,350 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। 18 कैरेट सोने के दाम 97,650 प्रति 10 ग्राम है।
 
क्या बढ़ रहे सोने चांदी के दाम : अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा इस माह ब्याज घटाने की संभावना, कमजोर होते डॉलर और भारत में बढ़ी सोने चांदी की मांग ने इन दोनों धातुओं के दाम एक बार फिर आसमान पर पहुंचा दिए। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से भी देश में चांदी के दाम आसमान पहुंच गए। 
 
गौरतलब है कि वर्ष दिपावली से पहले 24 कैरेट सोना 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी के दाम 1,78,100 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम थे। इस समय दोनों धातुओं की मांग सप्लाय से काफी ज्यादा थी। लोग प्र‍ीमियर पर भी इसे खरीद रहे थे।  
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत ने मांगी इमरान खान की कस्टडी? PIB फैक्ट चैक ने बताई वायरल लेटर की सच्चाई

योगी सरकार के 'मिशन शक्ति' से महिलाओं का हो रहा है सशक्तिकरण

LIVE: इंडिगो के विमान को बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली NCR में वायु प्रदूषण बना साइलेंट किलर, पराली नहीं है जहरीली हवा की असली वजह

व्हाइट हाउस ने जारी की डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट, कैसा है अमेरिकी राष्‍ट्रपति का स्वास्‍थ्य?

अगला लेख