Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेड डील के बाद बाजार में जश्न, रुपया, गोल्ड-सिल्वर और स्टॉक्स सब चढ़े

Advertiesment
हमें फॉलो करें gold rupee share market

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (12:56 IST)
US INDIA trade deal impact on Rupee : भारत अमेरिका ट्रेड डील के बाद विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद में मंगलवार को शेयर बाजार, सोना, चांदी और रुपए की कीमतों में भारी उछाल दिखाई दे रहा है। रुपए आज सुबह 119 पैसे मजबूत होकर 90.50 पर खुला। ALSO READ: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का बड़ा असर: क्या सस्ते होंगे विदेशी कृषि उत्पाद, किसानों पर पड़ेगा दबाव?
 
करेंसी बाजार में पिछले कई दिनों से डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर बना हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को 91.49 पर बंद हुआ था। हालांकि सोमवार देर रात ट्रंप की भारत से ट्रेड डील और टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। बेहतर आर्थिक संकेतों ने भी विदेशी निवेशकों को भारत की तरफ आकर्षित किया। इससे रुपए की मांग बढ़ी और उसका मूल्य मजबूत हुआ।
 
डील के असर से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार में बढ़त से निवेशकों की भावना मजबूत हुई। दोपहर 12.54 बजे सेंसेक्स 2,302 अंक बढ़कर 83,968 और निफ्टी 712 अंकों की बढ़त के साथ 25,800 पर था। इससे भारत में विदेशी पैसा बढ़ा और रुपए की कीमत पर सकारात्मक दबाव पड़ा। 
 
बजट के बाद कुछ सुधार और आर्थिक अनिश्चितता कम होने से भी पटकथा बदल गई। इन सब के कारण रुपये पर डालर की मजबूत मांग थोड़ी कम हुई और भारतीय रुपया ऊपर आया। ALSO READ: ट्रंप ने टैरिफ घटाकर दिया बूस्टर डोज, खुश हुए पीएम मोदी, भारत को क्या होगा फायदा
 
गौरतलब है कि वायदा बाजार में भी कई दिनों से जारी भारी गिरावट के बाद आज सोने चांदी में काफी उछाल दिखाई दिया। दोपहर 12.48 बजे चांदी 28060 रुपए बढ़कर 2,64,321 रुपए प्रति किलो हो गई। सोना भी 6924 रुपए बढ़कर 1,48,617 रुपए प्रति किलो पर था।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल