Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन सरकारी विभागों में निकली है वेकेंसियां...

हमें फॉलो करें इन सरकारी विभागों में निकली है वेकेंसियां...
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन पोस्टल सर्विस कर्नाटक सर्कल में 258 पोस्टमैन और 10 मेल गार्ड्‍स पोस्ट पदों के नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।

FILE

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष। आवेदकों का चुनाव परीक्षा और एप्टीट्‍यूड टेस्ट द्वारा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 3 जनवरी 2014 है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित वेबसाइड देख सकते हैं।

अगले पन्ने पर, कोलकाता टकसाल में निकली वेकेंसियां...


webdunia
FILE
भारत सरकार के कोलकाता टकसाल में विभिन्न पदों के लिए वे‍केंसियां निकाली गई हैं। इसमें डीईओ, हिन्दी ट्रांसलेटर, पर्सनल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं। इनमें कुल 38 पदों पर वेकेंसियां निकाली गई हैं।

अगले पन्ने पर इसरो में निकली वेकेंसियां...


webdunia
PR
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) अहमदाबाद में विभिन्न पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं। इनमें टेक्नीशियल से लेकर टर्नर और फिटर के पद शामिल हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता और अंतिम तारीख के लिए संबंधित वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

अगले पन्ने पर, रेलवे में निकली नौकरियां...


webdunia
FILE
पश्चिम रेलवे भर्ती बोर्ड में गैंगमैन, हैल्पर जैसे पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं। इसमें 5200 से 20200 ग्रेड पे है। इसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आईटीआई और मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष है।
इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। अधिक जानकारी आप संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 14 जनवरी 2014 है।

अगले पन्ने पर शिक्षकों की बंपर वेकेंसियां...


webdunia
FILE
झारखंड के कुंती और पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा 1352 पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं।

इन पदों के लिए वे आवेदक योग्य होंगे जिन्होंने टीचर एबिलिटी टेस्ट पास किया हो। इसके लिए अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2013 है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित वेबसाइट देख सकते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi