Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें महेन्द्र सिंह धोनी
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश की एक कोर्ट ने टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

FILE

अनंतपुर की स्थानीय अदालत में यह मामला काफी पहले से चल रहा है। हिंदुओं की भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने वाले इस मामले में अदालत धोनी को पेश होने के लिए तीन बार समन जारी कर चुकी है, लेकिन धोनी एक बार भी अदालत में नहीं आए। इसके बाद अदालत ने वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि धोनी को 16 जुलाई को पेश किया जाए।

यह मामला अप्रैल 2013 का है जब एक नामी मैगजीन ने अपने कवर पेज महेंद्र सिंह धोनी का फोटो छापा था। इस फोटो में उन्हें हिन्दू देवता विष्णु के रूप में दिखाया गया था। उनके कई हाथों में अलग-अलग कई प्रकार के प्रोडक्ट्‍स थे, जिनके विज्ञापनों से भारतीय टीम के कप्तान जुड़े हुए थे। धोनी के एक हाथ में जूता भी था।

विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े अनंतपुर के वाई श्याम सुंदर ने इसी वर्ष फरवरी में महेंद्र सिंह धोनी पर हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया था। ऐसे ही मामले दिल्ली, पुणे और अन्य शहरों में भी दर्ज हुए थे। (एजेंसियां)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi