Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉयंस ने मुंबई इंडियंस को हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई इंडियंस
जोहानसबर्ग , शनिवार, 11 सितम्बर 2010 (01:02 IST)
चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हाईवील्ड लॉयंस ने मुंबई इंडियंस को नौ रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉयंस ने पाँच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए, जवाब में मुंबई की टीम 177 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने हालाँकि टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ा जाने के कारण टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। सचिन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाए। मुंबई के शिखर धवन 32, अंबाती रायडू 03, पॉल ड्यूमिनी 30, केरॉन पोलार्ड 19, राजगोपाल सतीश 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हरभजनसिंह (05) और रॉयल मैकलॉरेन (01) नाबाद रहे। लॉयंस की ओर से शेन बर्गर ने 2 तथा एरॉन फेंगिसो और डी. ब्रुयान ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पूर्व टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लॉयंस के जोनाथन वांडियर ने तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 48 गेंदों पर सर्वाधिक 71 रन बनाए। नील मेकेंजी 56 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और सात चौके भी जड़े। जर्सविल्ड 13, पीटरसन 12 और ब्रुयान 12 रन बनाकर आउट हुए।

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से मलिंगा ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अली मुर्तजा को एक विकेट मिला। (वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi