Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मिथ को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें कप्तान ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका भारत
जोहंनिसबर्ग , शनिवार, 30 जनवरी 2010 (16:20 IST)
FILE
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि उपमहाद्वीप पर उनकी टीम का अच्छा रिकॉर्ड और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर उनकी टीम भारत दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। दक्षिण अफ्रीका के कोच मिकी ऑर्थर के इस्तीफे के बाद कप्तान पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए।

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार ऑर्थर और स्मिथ में मतभेदों के चलते ऑर्थर ने इस्तीफा दिया था।

स्मिथ ने कहा कि भारत दौरा हमेशा ही मुश्किल होता है और ज्यादा टीमों ने वहाँ जीत हासिल नहीं की है। स्मिथ ने कहा कि भारत में हमारा रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमारे पास ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके अच्छे प्रदर्शन की बदौलत हम भारतीय टीम का मुकाबला कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम अपने भारत दौरे पर दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट नागपुर में 6 फरवरी से शुरू होगा। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi