Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिषेक शर्मा ने बहाया नेट्स में पसीना, टीम इंडिया का ऐसा रहा नेट सत्र

Advertiesment
Varun Chakraborty
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के मुख्य नेट सत्र के दो घंटे बाद अभिषेक शर्मा एक मजबूत इरादे और वानखेड़े की प्यारी यादों के साथ बल्लेबाजी करने उतरे।बृहस्पतिवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत की विरोधी टीम इंग्लैंड के खिलाफ ठीक एक साल पहले अभिषेक ने 54 गेंद में 135 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाकर टूर्नामेंट में पहली अच्छी पारी खेली थी लेकिन वह अपनी सर्वश्रेष्ठ आक्रामक फॉर्म से काफी दूर हैं।

थोड़ी देर गेंदबाजी के बाद अभिषेक बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की निगरानी में नेट पर बल्लेबाजी के लिए चले गए। कोटक के नेट गेंदबाजों को निर्देश देने के बाद अभिषेक ने स्पिनर्स के खिलाफ अपना सत्र शुरू किया। दूर जाती गेंद पर उन्हें हो रही परेशानी को देखते हुए ऑफ स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत कराई गई। एक लेग स्पिनर और अर्शदीप सिंह ने भी साथ में गेंदबाजी की। ऑफ स्पिन के खिलाफ अभ्यास के लिए तिलक वर्मा ने भी लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद अभिषेक को गेंदबाजी की।

चंद्र ग्रहण की वजह से एक घंटे की देरी से हुए सत्र के लिए टीम के सभी 15 सदस्य आए। खिलाड़ी अच्छे मूड में दिख रहे थे और वार्म अप के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी उनका साथ दे रहे थे।महत्वपूर्ण मैच से दो दिन पहले पिच ने भी काफी ध्यान खींचा क्योंकि इस पर काफी घास थी जिसके मैच वाले दिन काफी कम होने की उम्मीद है।

सत्र में आकर्षण में अर्शदीप की कई जबरदस्त यॉर्कर भी शामिल थीं।स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अधिकतर रेंज हिटिंग की और उन्होंने दो घंटे से अधिक बल्लेबाजी की। तिलक और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने एक घंटे से अधिक बल्लेबाजी की जिसमें तेज और स्पिन मिश्रित गेंदबाजी का सामना किया। तिलक ने कुलदीप यादव के खिलाफ स्लॉग स्वीप का इस्तेमाल किया और वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर सीधी बाउंड्री पार की।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़े मुकाबले के लिए खुद को तैयार करने के लिए जमकर पसीना बहाया।भारत के अपनी एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है क्योंकि पिछले दो मैच में उसने अभिषेक के साथ संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में शामिल करके सही संयोजन ढूंढ लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्करम बनाम सैंटनर, भारतीय फैंस की 2 पसंदीदा टीमें भिड़ेंगी सेमीफाइनल में