Publish Date: Wed, 06 May 2026 (16:47 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (16:50 IST)
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एवं पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा ने लगातार दूसरी बार अपनी सीट जीती और इस बार 16 हजार वोटों से सीट जीती। उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंजी तृणमूल कॉंग्रेस के चंदन मंडल को हराया। उनका यह फॉर्म देखकर भारतीय जनता पार्टी उनको खेल मंत्री नियुक्त कर सकती है जो फिलहाल तृणमूल के मनोज तिवारी के पास है जो पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं।
अशोक डिंडा जब पिछली बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे थे तो उनकी कार पर हमले तक हुए। लेकिन उन्होंने अपना निर्णय नहीं बदला और यह सीट ना केवल जीत कर दिखाई बल्कि उसे अपने पास इस बार काबिज भी रखा।
डिंडा ने 2021 में मोयना सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने जीत का अंत काफी बड़ा कर लिया। डिंडा ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की।
ऐसा रहा है करियर
अशोक डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और नौ टी-20 मैच खेले थे। उन्होंने वनडे में 12 और टी -20 में 17 विकेट लिए जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डिंडा ने 116 मैचों में 420 विकेट लिए हैं।डिंडा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादातर बंगाल की ओर से खेला। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा के लिए खेले थे।आईपीएल में डिंडा दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें