Publish Date: Thu, 28 May 2026 (14:01 IST)
Updated Date: Thu, 28 May 2026 (14:22 IST)
15 साल की उम्र में बच्चे स्कूल क्रिकेट खेलते हैं… लेकिन वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में इतिहास तोड़ और जोड़ रहे हैं।
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा तूफान मचाया है कि अब उनकी तुलना सीधे “यूनिवर्स बॉस” क्रिस गेल से होने लगी है। फर्क सिर्फ इतना है कि Chris Gayle को दुनिया ने “Universe Boss” कहा था… और वैभव को अब फैंस “Universe Baby Boss” बुला रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि गेंदबाजों के आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया। 29 गेंदों में 97 रन… 5 चौके… 12 आसमानी छक्के… और ऐसा स्ट्राइक रेट जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।
लेकिन इस पारी की सबसे खास बात सिर्फ रन नहीं थे… बल्कि वो रिकॉर्ड थे जो वैभव ने तोड़ दिए।
Chris Gayle का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूटा
आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड लंबे समय तक क्रिस गेल के नाम था।
गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे और उस रिकॉर्ड को लगभग 14 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया।
लेकिन अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उसे पीछे छोड़ दिया है।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के (एक सीजन)
-
65 छक्के – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2026)
-
59 छक्के – Chris Gayle (IPL 2012)
सबसे हैरानी वाली बात ये है कि वैभव ने ये 65 छक्के सिर्फ 280 गेंदों में पूरे किए, जबकि गेल ने इसके लिए 456 गेंदें खेली थीं। यानी वैभव सिर्फ रन नहीं बना रहे… वो गेंदबाजों पर हमला बोल रहे हैं।
शतक रिकॉर्ड से बस एक शॉट दूर
क्रिस गेल का एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड लगभग टूट ही गया था। IPL इतिहास का सबसे तेज शतक अभी भी गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में सिर्फ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वैभव सूर्यवंशी उस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हो गए।
पूरी दुनिया को लगा था कि इतिहास बदलने वाला है… लेकिन एक शॉट कम पड़ गया।
मैच के बाद वैभव ने खुद कहा:
“मैं रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहा था। मेरा फोकस सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर था।” 15 साल की उम्र में इतनी मैच मैच्योरिटी… यही चीज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
Chris Gayle ने भी माना – “New Six Machine”
वैभव की इस पारी के बाद खुद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
Gayle ने लिखा:
“What a phenomenal player Vaibhav is. Great entertainment young man! New Six Machine.”
जब “Universe Boss” खुद किसी को “New Six Machine” कहे… तो समझ जाइए कि खिलाड़ी कितना खास है।
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड
सबसे तेज 50 (IPL Knockouts)
16 गेंद – सुरेश रैना (2014)
16 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2026)
IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
65 – वैभव सूर्यवंशी
59 – Chris Gayle
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
680 रन – वैभव सूर्यवंशी (15 मैच)
IPL 2026 Stats
* मैच: 15
* रन: 680
* औसत: 45.33
* स्ट्राइक रेट: 242.85
अब टीम इंडिया की बारी?
वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब सिर्फ आईपीएल की बात नहीं हो रही। क्रिकेट फैंस लगातार उनकी टीम इंडिया में एंट्री की मांग कर रहे हैं। हालांकि BCCI फिलहाल जल्दबाजी नहीं करना चाहता, लेकिन वैभव को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर इंडिया-A टीम में मौका मिल सकता है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-A टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेगी और माना जा रहा है कि वैभव उसमें शामिल होंगे।
IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने भी वैभव को “स्पेशल टैलेंट” बताया और कहा कि BCCI और राजस्थान रॉयल्स मिलकर इस युवा खिलाड़ी को सही दिशा देने पर काम करेंगे।
डर नहीं… सिर्फ अटैक!
वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत यही है कि उन्हें किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता।
पैट कमिंस हो या अनुभवी स्पिनर्स… वैभव हर गेंदबाज पर उसी आत्मविश्वास से हमला करते हैं।
15 साल की उम्र में ऐसा टेम्परामेंट बहुत कम देखने को मिलता है।
यही वजह है कि क्रिकेट दुनिया अब उन्हें सिर्फ “यंग टैलेंट” नहीं, बल्कि भारत के अगले सुपरस्टार के रूप में देखने लगी है।
और जिस तरह से वो रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं…
उसे देखकर लगता है कि ये तो बस शुरुआत है।
About Writer
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म....
और पढ़ें